रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन महिला बंदी की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विचाराधीन महिला कैदी की मौत हो गई। इस घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया। बताया गया की NDPS एक्ट की धाराओं के तहत जेल में बंद विचाराधीन महिला बंदी चांदनी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के मुताबिक चांदनी प्रोनिक शुगर (डायबिटीज) से पीड़ित थी और उसे दिन में तीन बार इंसुलिन का इंजेक्शन दिया जाता था। 23 साल की उम्र में ही उसका शुगर लेवल 400 से 500 तक पहुंच जाता था। वहीं कल सुबह 11 बजे चांदनी को अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत बिगड़ी और अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।
वहीं इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार बताया गया कि, आधिकारिक रूप से मौत के असली कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विभागीय जांच के बाद ही सामने आएगी।

Public reporter 



