वैष्णव समाज की जिला स्तरीय बैठक संपन्न: संगठन की मजबूती और श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन पर बनी सहमति

वैष्णव समाज की जिला स्तरीय बैठक संपन्न: संगठन की मजबूती और श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन पर बनी सहमति

छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा अन्तर्गत वैष्णव समाज जशपुर जिला का बैठक ग्राम बाह्मण मुंडा में रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला अध्यक्ष वैष्णव समाज जशपुर भूषण वैष्णव , रामकुमार वैष्णव उपाध्यक्ष, गुरुदास वैष्णव सचिव, मनोज वैष्णव, कोषाध्यक्ष, इस कार्यक्रम में समाज के उत्थान के लिए, विकास के लिए, एकजुटता को बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किया गया है, इस बैठक में जशपुर जिले के 9 मंडल से वैष्णव समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, विशेष कर आने वाले समय में श्री विष्णु महायज्ञ , व्रतोपनयन संस्कार,आयोजित करने के प्रस्ताव पारित किया गया, बैठक के बीच में खुशी दोगुनी हो गई जब लैलूंगा, तमनार के वैष्णव बंधुओं का आगमन हो गया, उनका भी वैष्णव समाज जशपुर ने हार्दिक अभिनंदन करते हुए स्वागत किया है, इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष भूषण वैष्णव,हरिभजन वैष्णव, सोनमंदर वैष्णव, दिलीप वैष्णव, अरुण वैष्णव, सुब्रन वैष्णव, विद्याधर दास, नंदकिशोर दास वैष्णव, मुनि दास,मथुरा दास वैष्णव, तुलधर वैष्णव,देवशरण वैष्णव, सहदेव वैष्णव, गंगा वैष्णव, दुर्गा वैष्णव, युधिष्ठिर वैष्णव,प्रदीप वैष्णव, ख़ेमसागर वैष्णव, रामाकांत वैष्णव, रमेश दास वैष्णव, निर्मल दास, विक्रम दास,रविनंदन वैष्णव, मोहन दास,मुनेश्वर दास, नरेंद्र दास, देवाशीष, प्रेमा, महिला मोर्चा की टीम सहित देवतुल्य ज्येष्ठ श्रेष्ठ वैष्णव बंधु माताएं उपस्थित हुए