हनुमान जन्मोत्सव पर बहमा में हनुमान टेकरी मंदिर का लोकार्पण सम्पन्न, सालिक साय हुए शामिल

हनुमान जन्मोत्सव पर बहमा में हनुमान टेकरी मंदिर का लोकार्पण सम्पन्न, सालिक साय हुए शामिल

कांसाबेल। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बहमा में स्थित हनुमान टेकरी मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं श्रद्धा से ओतप्रोत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर सालिक साय शामिल हुए। उन्होंने मंदिर लोकार्पण अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, संस्कार और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती जैसे पर्व हमें सेवा, समर्पण और भक्ति का संदेश देते हैं। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, उपसरपंच अरविंद गुप्ता, भूषण वैष्णव, नरेश राम, श्याम नारायण गुप्ता, त्रिलोचन यादव, सोनमंदर वैष्णव, रूपन राम, सावित्री चौहान, महेंद्र विश्वकर्मा, गुलेश्वर राम, सुमति चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस अवसर को अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया।