पत्थलगांव में परशुराम जन्मोत्सव: भव्य शोभायात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मना उत्सव
पत्थलगांव। परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सत्य नारायण मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जयंती के मौके पर सत्य नारायण मंदिर परिसर से भगवान परशुराम की भव्यय शोभायात्रा भी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोगों ने भाग लिया।
भगवान परशुराम की जयंती प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार भी इसके लिए ब्राम्हमण समाज द्वारा व्यानपक तैयारियां की गई थीं। आयोजन को लेकर ब्राम्ह ण समाज में खासा उत्सा्ह देखने को मिला। इस बार युवा सदस्यों को आयोजन की जिम्मेआदारी सौंपी गई थी। भगवान परशुराम जयंती आयोजन समिति के वीरेंद्र तिवारी, सौरभ त्रिपाठी, अंकित शर्मा, आकाश शर्मा, बिट्टू शर्मा,गुलशन पांडे, हिमांशु शर्मा, सचिन शर्मा, अनिकेत शर्मा, आदित्यप शर्मा,लकी,भास्कुर, योगेश समेत अन्यर युवा सदस्य, जोर-शोर से तैयारियों में लगे रहे। इस मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें 18 अप्रैल को हरियाणा धर्मशाला में विप्र महिला मंडल की अध्य क्ष श्रीमती शारदा शर्मा के मार्गदर्शन मे विविध प्रतियोगिताओं का आयेाजन किया गया। महिला मंडल की सदस्योंर ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसमें महिलाओं और बच्चोंय के लिए विशेष तौर पर प्रतियोगिताएं रखी गईं। इसमें बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस,डांस और अन्या प्रतियोगिताएं शामिल रहीं वहीं महिलाओं के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं एवं बच्चों ने उत्सािहपूर्वक इसमें भाग लिया। 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ जयंती कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। इस मौके पर रूद्राभिेषेक के बाद हवन पूजन किया गया। लोगों ने विश्वग कल्या ण का संकल्प् लेकर पवित्र यज्ञाग्नि में आहुतियां डालीं। इस दौरान भगवान परशुराम की सामूहिक आरती भी की गई। दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें ब्राम्ह ण समाज के साथ ही समाज के अन्य वर्गों के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
निकली भव्यी शोभायात्रा
शाम पांच बजे सत्य नारायण मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके लिए भगवान परशुराम की भव्यप झांकी तैयार की गई थी। वहीं इसके लिए शहर के सबसे प्रमुख इंदिरा चौक को परशुराम जी के चित्रों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शोभायात्रा के लिए विशेष डीजे वाहन मंगाया गया था। यात्रा में पुरूषों के साथ ही महिलाएं भी शामिल हुईं। इसके लिए विशेष पोशाक निर्धारित की गई थी। शोभायात्रा ने जशपुर रोड,अंबिकापुर रोड और रायगढ़ रोड का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का स्वातगत किया गया। महिलाओं ने भगवान परशुराम की आरती उतारी। शोभायात्रा के दौरान युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। खास तौर पर इंदिरा चौक पर जमकर आतिशबाजी की गई। आयोजन समिति की ओर से इसके लिए यहां विशेष तैयारियां की गई थीं। तीनों मार्गों का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा सत्यकनारायण मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्ति हुई। जहां पुरस्काचर वितरण,संगोष्ठीम और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।






