खरसिया विश्राम गृह में ईद मिलादुन्नबी की बैठक संपन्न
खरसिया - ईद मिलादुन्नबी का त्यावहार सौहाद्र पूर्ण संपन्न करने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से शांति समिति की एक विशेष बैठक आहूत की गई ! स्थानीय विश्राम गृह में आहूत उक्त बैठक के दौरान मुस्लिम समाज कमेटी एवं सभी दलों के जन प्रतिनिधि गण तथा गणमान्य नागरिकों ने अपनी भागीदारी प्रस्तुत की ! इस दौरान ईद मिलादुन्नबी का जुलुस निकालने के लिए मार्गों का चयन किया गया ! साथ ही जुलुस संचालन को संतुलन एवं ब्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रशासन की ओर से मुस्लिम समाज को वालींएंटर नियुक्त करने की समझाइश प्रदान की गई ! आगामी रक्षा बंधन एवं अन्य त्यावहारों को सौहाद्र पूर्ण ढंग से मानाने के लिए प्रशासनिक अपील की गई ! बैठक के दौरान स्थानीय एसडीएम प्रवीण भगत तहसीलदार उज्जवल पांडेय,एसडीओपी, सतीश भार्गव सीएमओ नीतू अग्रवाल एवं पत्रकार गण तथा जनप्रतिनिधि गण विशेष रूप से उपस्थित थे !





