रजत महोत्सव : मनोरा, कुनकुरी और फरसाबहार विद्युत वितरण केंद्रों में आयोजित किया जन जागरूकता कार्यक्रम
जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा एक विशेष समारोह मनोरा, कुनकुरी शहर, और फरसाबहार वितरण केंद्रों मे आयोजित जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर CSPDCL द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने तथा राज्य की विद्युत व्यवस्था में किए गए नवाचारों की जानकारी आमजन तक पहुँचाई गई। कार्यक्रम में सौर ऊर्जा, स्मार्ट मीटर, विद्युत सुरक्षा, और उपभोक्ता सेवा सुधार जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
मनोरा वितरण केंद्र कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती शांति भगत ने कहा कि “रजत महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और विकास यात्रा का प्रतीक है। CSPDCL राज्य के हर नागरिक तक सस्ती, सुरक्षित और सतत विद्युत सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।” इस अवसर पर विभागीय अधिकारी विनोद पंडित, लुकमान खान, अलविन टोप्पो, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। CSPDCL ने रजत महोत्सव के अंतर्गत भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Public reporter 



