लापरवाह राजस्व अधिकारी को कलेक्टर ने सिखाया सबक, सीमांकन कार्य में मनमानी के चलते किया निलंबित

लापरवाह राजस्व अधिकारी को कलेक्टर ने सिखाया सबक, सीमांकन कार्य में मनमानी के चलते किया निलंबित

धामतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सीमांकन कार्य में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर भखारा तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है और कर्मचारियों में जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हो गई है

लंबे समय से रुका हुआ था सीमांकन

जानकारी के मुताबिक तहसील भखारा के राजस्व निरीक्षक मंडल भठेली अंतर्गत एक सीमांकन प्रकरण लंबे समय से लंबित था। संबंधित पक्षकारों को पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद नियमानुसार सीमांकन की कार्रवाई समय पर पूर्ण नहीं की गई। मामले को गंभीर मानते हुए तहसीलदार भखारा द्वारा पहले राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इसके बाद कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा धमतरी की ओर से भी 27 अप्रैल 2026 को अलग से नोटिस जारी किया गय

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक नोटिस के जवाब में राजस्व निरीक्षक द्वारा जो स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया, वह संतोषजनक नहीं पाया गया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई कर दी। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सीमांकन जैसे महत्वपूर्ण राजस्व प्रकरणों में देरी और लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा पहले भी कई मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाते रहे हैं। हाल के दिनों में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य और पंचायत विभागों के कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को समय सीमा के भीतर प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो सीधे कार्रवाई की जा रही है।