CM साय आज बुढ़ादेव महोत्सव में होंगे शामिल
रायपुर। CM साय आज बस्तर जिला का दौरा करेंगे. सुबह लगभग 11.30 बजे राजधानी से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर लगभग 12.35 बजे पर जगदलपुर में पंडुम कैफे का उद्घाटन करेंगे. करीब 1 बजे सीएम साय शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे. दोपहर लगभग 2.30 बजे जगदलपुर से कोंडागांव जाएंगे. इसके बाद दोपहर लगभग 3 बजे बुढ़ादेव महोत्सव 2025 में शामिल होंगे. कार्यक्रम में सीएम साय विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. शाम 5 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे.

Public reporter 



