कड़ाके के ठंड में अपने ही शासन के खिलाफ धरने में बैठी जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत,कहा पंचायत से लेकर तहसीलदार और एसडीएम के स्टे के बावजूद हो रहा धड़ल्ले से अतिक्रमण पर निर्माण
सन्ना : हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड में जशपुर विधायक सन्ना के मुख्य मार्ग में धरने पर बैठ गई है,बताया जा रहा अतिक्रमण कर अवैध निर्माण पर लगे स्टे के बावजूद निर्माण कार्य निरंतर जारी होने से जशपुर विधायक शासन के कार्यप्रणाली से नाखुश है और जब तक निर्माण हुए कार्य तोड़ नहीं दिया जाता तब तक धरना से नहीं उठने की जिद पर अड़ी हुई हैं।
ज्ञात हो कि जशपुर जिले के सन्ना में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण स्थानीय निवासी अशोक गुप्ता के द्वारा किया जा रहा था,जिस पर पंचायत से लेकर तहसीलदार और एसडीएम ने स्टे लगा दिया बावजूद इस आदेश की अवहेलना करते हुवे अशोक गुप्ता के द्वारा निरंतर निर्माण कार्य प्रशासन की नजरों के सामने धड़ल्ले से किया जा रहा है,उक्त अवैध निर्माण कार्य के विरुद्ध ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था।जिसका जानकारी जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत को सन्ना के ग्रामीणों ने दिया,जानकारी पाकर जशपुर विधायक सन्ना पहुंची और ग्रामीणों से पूरा जानकारी लेने के बाद अपने ही शासन से नाराज हो गई।देखते ही देखते जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत कड़ाके की ठंड में सन्ना के मुख्य मार्ग पर धरना पर बैठ गई है।उनका कहना है कि जब तक अवैध निर्माण को शासन प्रशासन तोड़ता नहीं है तब तक वह धरना से उठने वाली नहीं है।इस दौरान चाहे उनकी जान भी ठंड से चली जाए वह उठने वाली नहीं है,यहां शासन प्रशासन के आदेशों की खुले आम धज्जियां उड़ रही है जिस पर समय रहते प्रशासन को संज्ञान लेना था पर अभी तक संज्ञान नहीं लेने के कारण यहां धड़ल्ले से अवैध निर्माण चल रहा है जो शासन की कमजोरी को प्रदर्शित करता है।





