पत्थलगांव के मारुति मसाला फैक्ट्री से चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मसालों से भरी बोरी की करी थी चोरी, 60 हजार रु है चोरी गए मसालों की कीमत,न्‍यायालय से आरोपियों को भेजा गया जेल

पत्थलगांव के मारुति मसाला फैक्ट्री से चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मसालों से भरी बोरी की करी थी चोरी, 60 हजार रु है चोरी गए मसालों की कीमत,न्‍यायालय से आरोपियों को भेजा गया जेल

पत्‍थलगांव। मारूति मसाला फैक्‍ट्री से मसाला चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्‍जे से मसालों की बिक्री से प्राप्‍त रकम के साथ ही बचे हुए मसाले भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चोरी के मसाले खरीदने के एक आरोपी के खिलाफ भी कार्यवाही की है।

उल्‍लेखनीय है कि 29 अप्रैल को प्रार्थी प्रतीक शर्मा पिता रविकांत शर्मा उम्र 31 वर्ष जशपुर रोड पत्थलगांव वार्ड क्रमांक 10  थाना पत्थलगांव जिला जशपुर  ने  थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27 व 28 अप्रैल की दरम्यानी रात्रि में उसके ग्राम तिलडेगा स्थित मारुति मसाला फैक्ट्री से लगभग 60 हजार रूपये से अधिक कीमत का गरम मसाला को किसी व्यक्ति  के द्वारा रोशन दान से फैक्ट्री के अंदर रात्रि में प्रवेश कर चोरी कर ले गया है। थाना पत्थलगांव में चोरी के लिए बी एन एस की धारा 305 (A), 331(4), 317(2).3(5)  के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि  आरोपी उमेश यादव एवं मो० सोनू को  उस रात्रि को मसाला फैक्ट्री के आस पास घूमते हुए देखा गया था, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों संदेही आरोपी उमेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी झीमकी थाना बागबहार, जिला जशपुर हाल मुकाम बिलाईटांगर पत्थलगांव व मो० सोनू उर्फ टाइगर  उम्र 40 वर्ष निवासी साहगंज थाना सुल्तानगंज जिला पटना (बिहार) हाल मुकाम बिलाईटांगर पत्थलगांव को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध घटित करना स्वीकार किया। पुलिस के द्वारा आरोपियों के  कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटर सायकल तथा चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त रकम 2000 रूपये नगद तथा चोरी किया गया 4 पैकेट इलायची  तथा प्रकरण में चोरी का माल खरीदने वाले सह आरोपी सुरेश प्रधान को धारा 35 (3) BNSS का नोटिस देकर आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन से अवगत कराया गया, जिसने सामान खरीदना स्वीकार करने से, सुरेश प्रधान से बिक्री रकम 7000 रुपये नगद, 100 पैकेट हल्दी पाउडर, 40 पैकेट रेड चिली पाउडर को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है। प्रकरण में सह आरोपी सुरेश प्रधान ‌द्वारा विवेचना में सहयोग करने हेतु शपथ पत्र पेश कर वचनबद्ध होने तथा विवेचना में सहयोग करने से चेक लिस्ट भरा गया है। मामले की विवेचना में आरोपीगण उमेश यादव एवं मो० सोनू उर्फ टाइगर के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार  कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले की विवेचना व आरोपियों की गिरफ्तारी में एस डी ओ पी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत पाण्डेय, सउनि हरिराम टंडन, प्र०आर० सुभाष नायक, आरक्षक तुलसी रात्रे, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।