IIM कैंपस में DG-IGP कांफ्रेंस शुरू, केंद्रीय गृह मंत्री शाह, RAW-IB चीफ कई अहम मुद्दों पर अफसरों के साथ कर रहे मंथन
रायपुर। राजधानी रायपुर के IIM कैंपस में DG-IG कॉन्फ्रेंस चल रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ प्रमुख पराग जैन और आईबी चीफ तपन डेका कॉन्फ्रेंस के पहले दिन अफसरों के साथ लंबी रणनीतिक बैठक कर रहे है। पहली बार इस सम्मेलन में SP रैंक के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, जिससे जमीनी स्तर की चुनौतियों पर भी उच्चस्तरीय चर्चा संभव हो सकेगी।
पहले दिन की बैठक दोपहर 2 बजे शुरू हुई और रात 8 बजे तक लगातार चलेगी। इस दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र की मजबूती और आने वाले समय की रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वे आज देर रात रायपुर पहुंचेंगे और नए स्पीकर हाउस एम-1 में रुकेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्री आवास एम-11 में ठहरे हैं।

Public reporter 



