रोबोटिक्स और AI के युग में चिकित्सा की नई क्रांति, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी से हुआ महिला का सफल इलाज
रायपुर। चिकित्सा क्षेत्र में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग के साथ इलाज और अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी होता जा रहा है। इसी कड़ी में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर में रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं 78 वर्षीय महिला जो 10 साल से घुटनों में दर्द से परेशान थी, जो ऑपरेशन कराने से डरती थी, उनका घुटना मूड गया था, सर्जन डॉ. प्रतीक धबलिया द्वारा अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से महिला का सफल इलाज किया गया, जिसके बाद से वह पूरी तरह स्वस्थ है। अब उनके घुटने सीधे हो गए है।
रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के प्रमुख लाभों में तेज़ रिकवरी, कम दर्द, और उच्च स्तर की शुद्धता (Accuracy) शामिल हैं। इस आधुनिक पद्धति से मरीज जल्दी ही चलने-फिरने लगते हैं और पारंपरिक सर्जरी की तुलना में जटिलताओं की संभावना भी कम होती है। साथ ही इम्प्लांट की सही पोजिशनिंग सुनिश्चित होती है।
डॉ. प्रतीक धबलिया ने बताया कि रोबोटिक तकनीक सर्जन को सर्जरी के दौरान बेहतर नियंत्रण और योजना बनाने में मदद करती है, जिससे मरीजों को लंबे समय तक बेहतर परिणाम मिलते हैं।
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर में शुरू की गई यह सुविधा छत्तीसगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए उन्नत और विश्वस्तरीय उपचार का नया विकल्प साबित हो रही है।

Public reporter 



