पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई ध्वजा; सीएम योगी ने कहा – नए युग का शुभारंभ

पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराई ध्वजा; सीएम योगी ने कहा – नए युग का शुभारंभ

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में भगवा विजय ध्वज फहराया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 161 फीट ऊंचे शिखर पर 2 किलो वजनी केसरिया ध्वज फहराया। पीएम मोदी के बटन दबाते ही ध्वज लहराने लगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे नए युग का शुभारंभ बताया और कहा कि, यह भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिखर पर लहराता केसरिया ध्वज धर्म और भारत की संकल्पना का प्रतीक है। संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता।

योगी आदित्यनाथ ने ‘लाठी-गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान राम की पावन नगरी अब नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। अयोध्या में हर प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। समारोह में देश-विदेश के संतों सहित लाखों श्रद्धालु उपस्थित रहे।