*समापन,रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मैच : लभनीपारा विजेता पाकेरटिकरा उपविजेता बने जन प्रतिनिधियों के हाथों दिए गए पुरस्कार*
तमता l पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत तमता के हाईस्कूल ग्राउंड में बीते 15 दिनों से रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 2 चल रहा है जिसमें शुक्रवार को इस टूर्नामेंट का समापन किया गया l समापन के दौरान सभी यंग क्रिकेट क्लब के सदस्यों द्वारा मंच पर उपस्थित जन प्रतिनिधियो का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया l
जिसके बाद टॉस प्रक्रिया शुरू की गई l
शुक्रवार को केवल दो मैच खेली गई जिसमें सेमी फाइनल लभनीपारा vs गाला के बीच खेला गया जहां लभनीपारा ने टॉस जीतकर बेटिंग चुनी जहां ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 8 ओवरों में 129 रनों का टारगेट दिया l
जिसके बाद गाला की टीम ने मैदान में चेस करने के लिए उतरा और 8 ओवरों में 56 रन बना कर सभी प्लेअर आल आउट हो गए l
और इस मैच को लभनीपारा की टीम ने 73 रनों से जीत हासिल की और फायनल मैच में जगह बनाई l
वहीं दूसरी फायनल मैच लभनीपारा vs पकेरटिकरा के साथ खेली गई जहां लभनीपारा ने टॉस जीतकर बेटिंग करने का फैसला लिया वही बेटिंग करते हुए 10 ओवरों में 8 विकेट खो कर 106 रन बनाए l
वहीं पकेरटिकरा की ने मुकाबला करने के लिए मैदान पर उतरे जहां 8 ओवरों में 86 रन ही बना सकी जहां सभी खिलाड़ी आल आउट हो गए l
जहां इस फायनल मैच में प्रथम विजेता लभनीपारा को घोषित की गई l वही उप विजेता टीम पकेरटिकरा को घोषित की गई l
आपको बता दे कि इस टूर्नामेंट के दौरान प्रथम विजेता टीम को 41,000 हजार नगद व ट्रॉफी दी गई और द्वितीय विजेता टीम को 21,000 हजार रुपए नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई l
वहीं अच्छी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मेन ऑफ द मैच, मेन ऑफ द सीरीज, मेन ऑफ द कीपर, मेन ऑफ द कीपर, मेन ऑफ द बॉलर, मेन ऑफ द फिल्डर का ट्रॉफी भी पुरस्कृत कर सम्मानित की गई l
*आईपीएल की तर्ज पर की गई फाइनल मैच का शुभारंभ*
आपको बता दे कि फायनल मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों एवं जन प्रतिनिधि एक साथ खड़े होकर राष्ट्रीय गीत,जन गण मन, की गीत गाकर भारत माता की जय की नारे लगाए l
तत् पश्चात सभी खिलाड़ियों के साथ जन प्रतिनिधियो का जान पहचान कराया गया l
जिसके बाद जन प्रतिनिधि सरपंच संघ के अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह ने बेटिंग कर मैच का शुभारंभ किया l
मैदान में वाय सी सी क्रिकेट क्लब के द्वारा मैच खेलने आए टीमों के लिए प्रवेश के दौरान इलेक्ट्रिक पैरो शॉट का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया जिसमें आकर्षण का केंद्र बना रहा l
जनप्रतिधियों के द्वारा खिलाड़ियों के लिए अलग अलग शॉट पर नगर पुरस्कार की घोषणा से खिलाड़ियों की मन को मोहा l
जैसे हर सिक्स में 100 रु हर चौके पर 50 रु वही हर विकेट पर 100 रु व बोलिंग या बेटिंग में हैट्रिक विकेट या सिक्स पर 500 रुपए का नगद पुरस्कार देने का घोषणा किया गया इतना ही नहीं बाउंड्री के बाहर कैच लेने वाले दर्शकों को भी हर कैच पर 200 रुपए देने का घोषणा किया गया था l
दूर दूर से आए फायनल मैच देखने
आए शुक्रवार को मैदान पर लगभग 10 हजार की भारी भीड़ देखने को मिला वही इस मैदान में खेल प्रेमीयों द्वारा खिलाड़ियों को आत्मनिर्भर बढ़ाने के लिए तरह तरह की नारे लगाए l

वहीं इस टूर्नामेंट के दौरान मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने कहा कि हमारे इस ग्रामीणांचल में हजारों खेल प्रतिभागी भरे हुए हैं इनको बाहर लाने के लिए छोटी छोटी स्पर्धाएं जरूरीऔर उन्होंने इस टूर्नामेंट के आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया l
मुख्य अतिथि जनपद सदस्य छेत्र क्रमांक 11 के रमेश कुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी के लुड़ेग तमता मंडल अध्यक्ष विशाल कुमार अग्रवाल, पत्थलगांव सरपंच संघ के अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत तमता के सरपंच श्रीमती सीता बाज , बालाझर के सरपंच श्री हीरनाथ दिवान, खरकट्टा के सरपंच यीशुदास किंडो, सहकारी समिति तमता के अध्यक्ष रविशंकर पैंकरा , केशला पाठ फाउंडेशन के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, ग्राम पंचायत तमता के उपसरपंच गोवर्धन यादव, पंच श्री राजेश होता, पंच गणेश यादव, वैभव अग्रवाल, जगदेव ठाकुर, प्रदीप नंदे, शुक्लांबर छतर,भास्कर शर्मा,जीवनलाल बाज एवं अन्य जनप्रतिनिधि ,समिति के सदस्य शामिल थे वहीं इस मौके पर दर्जनों गांवों के भारी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।





