तमता के बथानपारा में होगा सी.सी.सड़क का निर्माण, प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने स्‍वीकृत किए पांच लाख रू, मोहल्ले वासियों का सपना हुआ साकार, जताया प्रभारी मंत्री और मण्‍डल अध्‍यक्ष का आभार

तमता के बथानपारा में होगा सी.सी.सड़क का निर्माण, प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने स्‍वीकृत किए पांच लाख रू, मोहल्ले वासियों का सपना हुआ साकार, जताया प्रभारी मंत्री और मण्‍डल अध्‍यक्ष का आभार

तमता। ग्राम तमता के बथानपारा में सीसी सड़क निर्माण के‍ लिए जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने 5 लाख रू की स्‍वीकृति प्रदान की है। ग्रामवासी एक अर्से से सड़क के निर्माण के लिए संघर्षरत थे। निर्माण कार्य की मंजूरी मिलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है वहीं उन्‍होंने इस कार्य को मंजूरी दिलाने के लिए मण्‍डल अध्‍यक्ष विशाल अग्रवाल के प्रति आभार जताया है।

ग्राम पंचायत तमता के बथानपारा में पक्‍की सड़क के अभाव में ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसे लेकर ग्रामीण अर्से से जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा र‍हे थे परंतु किसी न किसी कारण से सड़क के निर्माण की मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। ग्रामीणों की समस्‍या को देखते हुए लुड़ेग तमता मण्‍डल अध्‍यक्ष विशाल अग्रवाल ने सड़क के निर्माण की मंजूरी का बीड़ा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि मण्डल के अध्यक्ष विशाल कुमार अग्रवाल के सतत प्रयास एवं संवेदनशील नेतृत्व के परिणामस्‍वरूप जशपुर जिला के प्रभारी मंत्री मान. ओ पी चौधरी ने तत्काल तमता बथानपारा में महेश यादव के घर से मुख्य मार्ग तक सी.सी. सड़क निर्माण के लिए राशि 5 लाख रुपये स्वीकृति प्रदान की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पिछले 15 वर्षों से उनकी बहुप्रतीक्षित मांग रही है। इस स्वीकृति से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। ग्रामीणों ने मंत्री श्री चौधरी के इस निर्णय का हृदय से स्वागत किया है। उनका कहना है कि अब आवाजाही सरल होगी और विकास का मार्ग और भी प्रशस्त होगा। उन्‍होंने मंत्री श्री चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्य को संपन्‍न कराने के लिए मण्डल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल को साधुवाद प्रेषित किया है जिनकी संवेदनशीलता एवं दूरदर्शिता ने इस कार्य को संभव बनाया। ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्णय हमारे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। लुड़ेग तमता मण्डल के महामंत्री लक्ष्मीनारायण यादव ने बताया कि वे स्वयं इसी मोहल्ले के निवासी हैं। लेकिन दशक पूर्ण हो जाने पर भी यह कार्य नही हो सका था परंतु विष्णु के सुशासन में मण्डल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल की अगुवाई में यह कार्य तत्काल सम्भव हो सका जिसके लिए हम समस्त मोहल्लेवासी उनको हृदय की गहराई से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।