छग नामदेव पटवा समाज का वार्षिक महासम्मेलन संपन्न, बिलासपुर के सिंधु भवन में धूम - धाम से हुआ आयोजन, सामाजिक भवन के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने 20 लाख और बेलतरा विधायक ने 11 लाख रू की करी घोषणा
तमता। छग नामदेव पटवा समाज का प्रांतीय वार्षिक महासम्मेलन संपन्न हुआ। रायपुर,रायगढ़,बिलासपुर, चांपा, मंुंगेली, कोरिया, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, कवर्धा, बेमेतरा, महासमुंद, दुर्ग, सारंगढ़, शक्ति, सरिया समेत प्रदेश भर से बड़ी संख्या में नामदेव पटवा समाज के लोगों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। उक्ताशय की जानकारी देते हुए समाज के युवा सदस्य मनोज पाटकर ने बताया कि बिलासपुर के तोरवा में सिंधु भवन में छग नामदेव पटवा समाज का प्रांतीय वार्षिक महासम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया था। छग महतारी और समाज के विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पाहार अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने समाज की एकजुटता और इसके विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए समाज की प्रगति में भागीदारी निभाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने छग पटवा नामदेव समाज के लिए भवन निर्माण हेतु 20 लाख रू दिए जाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी आयोजन की जमकर सराहना की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में समाज के लिए भवन हेतु 11 लाख रू की घोषणा की। समाज के लोगों ने दोनों अतिथिों की घोषणा का स्वागत करते हुए आभार जताया है। सम्मेलन के दौरान सामाजिक समस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए समाज के कल्याण के लिए उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस दौरान सामाजिक नियमों की घोषणा के साथ ही जिला ईकाईयों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। वहीं सामाजिक गतिविधियों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रारंभ की गई छग पटवा नामदेव समाज की सामाजिक पत्रिका श्रृंगार का विमोचन भी किया गया। इसमें अध्यक्षीय संरक्षण खैरा के प्रवेश पटवा और प्रांतीय सहयोग सौरभ पाटकर, मुुंगेली का है वहीं पत्रिका के प्रधान संपादक राघवेन्द्र नामदेव, सिवनी रहेंगे। सह संपादक का कार्यभार भिलाईबाजार के शशिकांत पटवा, रायगढ़ के शैलन्द्र नामदेव, गरियाबंद के सरस्वती रमन नामदेव तथा बिलासपुर के राजेन्द्र नामदेव को सौंपा गया है।
परिचय सम्मेलन का आयोजन
सम्मेलन के दौरान छग पटवा नामदेव समाज का युवक - युवती परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें समाज के विवाह योग्य युवकों व युवतियों का परिचय समाज के लोगों को दिया गया। मनोज पाटकर ने बताया कि समाज के लोग प्रदेश के अलग - अलग इलाकों में बसते हैं। इससे विवाह योग्य युवक युवतियों के बारे में समाज के लोगों को ही जानकारी नहीं मिल पाती है। युवक - युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से समाज के लोग प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में रहने वाले समाज के अन्य युवक - युवतियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे आगे अपने पुत्र - पुत्री के लिए सुयोग्य साथी का चयन करने में आसानी होगी। सम्मेलन के दौरान सामूहिक आदर्श विवाह के लिए इच्छुक युवक - युवतियों का पंजीयन भी किया गया। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह से सामाजिक एकजुटता में वृ़िद्ध होती है वहीं इसमें शामिल होने वाले लोगों को भी समाज की परंपराओं और रीति - रिवाजों का ज्ञान हो पाता है।
मेधावी छात्र - छात्राओं का सम्मान
कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर किए जाने पर बल दिया गया। इसे दृष्टिगत रखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत् से अधिक अंक हासिल करने वाले समाज के मेधावी बच्चों को कार्यक्रम के दौरान अतिथियों की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस दौरान अतिथियों ने समाज के बुजुर्गों को भी सम्मानित किया। समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सेना,समाज, शिक्षा समेत अलग - अलग कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के लोगों को भी सम्मानित किया गया।





