तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, नहाने निकला था घर से लौटी लाश, पुलिस विवेचना में जुटी

तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, नहाने निकला था घर से लौटी लाश, पुलिस विवेचना में जुटी

तमता। पानी में डूबने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक नहाने के लिए तालाब की ओर गया था जहां से बड़ी उसकी लाश मिली। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।

            जानकारी के अनुसार राजू कंडरा पिता सुखसागर कंडरा उम्र 35 वर्ष पत्थलगांव थाना के ग्राम पंडरीपानी का निवासी है। सोमवार की सुबह वह नहाने गांव में ही स्थित तालाब की ओर गया था। तभी अचानक वह डूबने लगा। गांव के ही कुछ लोगों ने डूबते देखकर उसे बचाने की।कोशिश की और उसे बाहर निकाल भी लिया। परन्तु तब तक।वह अंतिम सांसें गिन रहा था और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। कार्यवाही पूरी करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।