शिक्षा विकास का मूलमंत्र : सालिक साय, पुस्तक मेले में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल, युवाओं को दिया शिक्षा और करियर पर फोकस करने का मंत्र
जशपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पुस्तक मेला NES कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए।यहां उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है, युवा काल में छात्रों को अत्यंत सावधानी के साथ कैरियर के क्षेत्र में सजग रहने की आवश्यकता है। श्री साय जी अपने जीवन के संघर्षों को बताते हुवे पुस्तको और पढ़ाई की ओर ध्यान लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसा भी समय था जब शिक्षा हासिल करने के लिए छात्रों को यहां वहां भटकना पड़ता था। स्कूल नहीं थे, स्कूल थे तो शिक्षक नहीं थे तो कभी पुस्तकें भी नहीं हुआ करती थी। उन्होंने छात्रों को कहा कि आप अपने स्वर्णिम काल में हैं, जब शासन की समस्त सुविधाएं आपको मिल रही हैं, साथ ही योग्य प्राध्यापक, शिक्षक आपको बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसका छात्रों को भरपूर उपयोग करते हुए अपने जीवन के विकास का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। साय जी ने मंच से आग्रह किया कि छात्रों को पढ़ने के लिए प्रेरित करें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ मृगेन्द्र श्री पाद कल्याण आश्रम, कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमरेन्द्र, डॉ विजय रक्षित, डॉ राजीव रंजन तिग्गा, डॉ मिथलेश पाठक, राजेंद्र प्रेमी, भाजपा जिला मंत्री संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष मु

केश सोनी, समाजसेवी नरेश गुप्ता, विजय सहाय, मजदूर संघ* *महासचिव राहुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा भूषण वैष्णव, एवं समस्त देवतुल्य शिक्षक,शिक्षिका, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।





