छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शहर के नजदीक जंगल में एक आरक्षक ने सुसाइड कर लिया
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शहर के नजदीक जंगल में एक आरक्षक ने सुसाइड कर लिया है। आसना इलाके के पास जंगल में फंदे से लटकती हुई उसकी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों की वजह से जवान ने आत्महत्या की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है जानकारी के मुताबिक, मृत आरक्षक का नाम डमरू नायक (29) है। ये जगदलपुर में पुलिस लाइन में पदस्थ था। 3 दिसंबर से घर से लापता था। परिवार के सदस्य इसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद परिवार वालों ने थाने में शिकायत की थी।
फंदे से लटकी मिली लाश
थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस भी जवान की तलाश में जुटी रही। वहीं 5 दिसंबर को जगदलपुर से लगे आसना में इलाके के लोगों ने फंदे से लटकता एक शव देखा। जिसकी शिनाख्त पुलिस ने डमरू नायक के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पारिवारिक कारणों की वजह से किया सुसाइड
पुलिस अफसरों की मानें प्रारंभिक तौर पर जानकारी मिली कि डमरू पारिवारिक कारणों से परेशान था। सुसाइड की यही वजह सामने आई है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सुसाइड का कारण स्पष्ट होगा

Public reporter 



