प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत
जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम सुकमा निवासी स्व. सम्पति कुजूर का आकाशीय बिजली से 21 मार्च 2025 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति राजकुमार कुजूर हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Public reporter 



