RAIPUR MURDER BREAKING : डबल मर्डर से दहशत
रायपुर। रायपुर के सेमरिया इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी ही पत्नी और सौतेली बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी गुलाब साहू ने टंगिया से हमला कर दोनों की मौके पर ही जान ले ली।
बताया जा रहा है कि चार साल पहले दोनों की दूसरी शादी हुई थी और घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया और आरोपी ने अपनी ही परिवार को खत्म कर दिया।
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Public reporter 



