तिलंगा केंद्र में हुई वैष्णव समाज की बैठक, समाज की एकजुटता पर दिया जोर, उपायों पr चर्चा, श्री विष्णु महायज्ञ करने पर भी विचार विमर्श

पत्थलगांव। वैष्णव समाज जशपुर के तिलंगा केन्द्र में पदाधिकारियों की बैठक रखी गई जिसमें समाज को सुदृढ़, एकजूट करने, श्री विष्णु महायज्ञ करने पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से वैष्णव समाज जशपुर के जिलाध्यक्ष भूषण वैष्णव,उपाध्यक्ष रामकुमार वैष्णव,सचिव गुरूदास वैष्णव, कोषाध्यक्ष मनोज वैष्णव,मथुरा दास वैष्णव, तुलधर वैष्णव, सुब्रन वैष्णव, हरिभंजन वैष्णव, सोनमंदर वैष्णव, सहदेव वैष्णव, देवशरण वैष्णव, लम्बोदर वैष्णव, दिलीप वैष्णव, संतोष वैष्णव, गंगा वैष्णव, ऋषिकेस वैष्णव, गोवर्धन वैष्णव,कैलाश वैष्णव, मनोज वैष्णव,(पंडरी पानी)दीनू वैष्णव, पूरे जिले भर के पदाधिकारि, ज्येष्ठ श्रेष्ठ वैष्णव बंधु, माताएं, उपस्थित हुए*जिलाध्यक्ष भूषण वैष्णव ने pure वैष्णव समाज से एकजुट होने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि वही समाज आगे बढ़ा है, उसी का विकास हुआ है जहां सदस्यों में आपसी सामंजस्य है। उन्होंने कहा वैष्णव सम्प्रदाय के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध है, परंतु साथ ही एक बड़ी आवश्यकता है कि समाज के सभी लोग समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझें, विचार विमर्श करें, आगे आएं और समाज के दूसरे लोगों को भी साथ लाने का प्रयास करें, समाज को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उहोंने अध्यक्ष होने के नाते सभी आत्मीय जनों को हृदय से आभार व्यक्त किया।





