26 मार्च की जगह अब 2 अप्रैल को मनाया जाएगा पीर बाबा का उर्स, अपरिहार्य कारणों से किया गया स्थगित
पत्थलगांव। हजरत सैयद सुल्तान पीर बाबा का उर्स 26 मार्च को नहीं मनाया जाएगा। अपरिहार्य कारणों से इसे 2 अप्रैल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इंजको स्थित बाबा हजरत सैयद सुल्तान पीर की मजार पर प्रतिवर्ष नवरात्र में पड़ने वाले गुरुवार को उर्स मनाया जाता है।भक्तगण दूर दूर से इस कार्यक्रम में शामिल होते है। उक्ताशय की जानकारी बाबा के भक्त अशोक शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस बार भी नवरात्रि के दौरान पड़ने वाले गुरुवार को पीर बाबा हजरत सैयद सुल्तान पीर का उर्स मनाया जाना नियत किया गया था। इस बार यह तिथि 26 मार्च को निर्धारित थी। परंतु अपरिहार्य कारणों से उक्त कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा है।उन्होंने बताया कि अब यह कार्यक्रम अगले सप्ताह 2 अप्रैल को गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उर्स पर होने वाले समस्त कार्यक्रम 2 अप्रैल को आयोजित होंगे। उन्होंने भक्तगणों से अपील की है कि प्रतिवर्ष की भांति 2 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल हों।





