दोकड़ा जगन्नाथ मंदिर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, रथ यात्रा एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

दोकड़ा जगन्नाथ मंदिर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, रथ यात्रा एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

जशपुर। आगामी रथ यात्रा महोत्सव एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज जिला पंचायत अध्यक्ष आदरणीय सालिक साय जी ने दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर रथ यात्रा की तैयारियों तथा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वर्तमान कोतबा मंडल प्रभारी आदरणीय ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह जी, कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष बलराम भगत जी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद जी, उमा शंकर भगत जी, बसत वर्मा जी, समरजीत चांद जी, जयनारायण प्रसाद जी तथा जागेश्वर यादव जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि दोकड़ा की ऐतिहासिक रथ यात्रा इस वर्ष भी भव्य एवं सफल होगी तथा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएंगी। निरीक्षण के दौरान आयोजन को लेकर उत्साह और जनभागीदारी का माहौल देखने को मिला।