रायपुर पहुंची SPG, डीजीपी-आई कॉन्फ्रेंस में PM मोदी और शाह होंगे शामिल, VVIP सुरक्षा के लिए शहर में कड़े इंतजाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28 से 30 नवंबर तक होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस की तैयारियां जोरों से चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की मौजूदगी में नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन होगा। इस दौरान VVIP सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम मंगलवार को रायपुर पहुंची है।
DGP-IG Conference: पीएम मोदी और कई VVIP 28–29 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। जिसके चलते VVIP सुरक्षा के लिए शहर में कारकेड की व्यवस्था की गई है। अफसरों के लिए विशेष बस सेवा तैयार किया गया है। 27 नवंबर से एयरपोर्ट पर अफसरों और मेहमानों के स्वागत के खास इंतजाम होंगे। वीवीआईपी आगमन के लिए स्तरीय सुरक्षा के लिए सभी विभाग अलर्ट पर हैं।
DGP-IG Conference: आज से SPG संभालेगी मोर्चा
DGP-IG कॉन्फ्रेंस में SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) कार्यक्रम स्थलों में तैनात होगी। SPG की टीम मंगलवार को रायपुर पहुंची है। कार्यक्रम से एसपीजी के अधिकारी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर नया रायपुर सील रहेगा। बता दें कि, इस कांफ्रेंस में देशभर के साढ़े पांच सौ अफसर शामिल होंगे। उन्हें एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा रिसीव करने के बाद अलग-अलग रेस्ट हाउस और अन्य स्थानों पर ठहराया जाएगा।

Public reporter 



