प्रदेश की अर्थव्यवस्था को संजीवनी देती हैं महिलाएं, उनके चरणों को सुरक्षा देना जनप्रतिनिधियों का नैतिक दायित्व, बीडीसी ने तमता में किया चरण पादुकाओं का वितरण

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को संजीवनी देती हैं महिलाएं, उनके चरणों को सुरक्षा देना जनप्रतिनिधियों का नैतिक दायित्व, बीडीसी ने तमता में किया चरण पादुकाओं का वितरण

तमता l पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमता में रविवार को तेंदूपत्ता संग्राहक एक दर्जन से अधिक बहनों को चरण पादुका वितरण कर उन्हें सम्मान और सुरक्षा का अहसास दिलाया गया। यह आयोजन वनांचल क्षेत्र की मेहनतकश महिलाओं के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर जनपद सदस्य (बीडीसी) श्री रमेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने कर-कमलों से पादुकाएं वितरित कीं और कहा जो बहनें जंगलों की तपती ज़मीन पर चलकर तेंदूपत्ता संग्रहण करती हैं, वे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को संजीवनी देती हैं। उनके पैरों की सुरक्षा और सम्मान देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। यह योजना केवल सुविधा नहीं, स्वाभिमान का प्रतीक है।"

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय बीडीसी रमेश कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण यादव फड़ मुंशी श्री भगत राम यादव, ज़ाकिम तीर्की प्रबंधक लघु वनोपज पत्थलगांव, तुला धर सिंह वन परिक्षेत्र सहायक, अनीता तेंदुवा वनरक्षक, दिनेश कुमार वन रक्षक एवं अन्य ग्रामीण शामिल हुए, जिनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।