सैनिकों के सम्मान में तमता में भी निकली तिरंगा यात्रा, सरपंच की अगुवाई में उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण, लगाए भारतीय सेना के समर्थन में नारे

सैनिकों के सम्मान में तमता में भी निकली तिरंगा यात्रा, सरपंच की अगुवाई में उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण, लगाए भारतीय सेना के समर्थन में नारे

तमता। देश भर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के अनुक्रम में ग्राम पंचायत तमता में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। सरपंच श्रीमती सीता बाज के मार्गदर्शन में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुए।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और इसमें भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में देश भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसके जरिए लोगों को भारतीय सैनिकों के वीरतापूर्ण कार्यों से अवगत कराया जा रहा है। इसके अनुक्रम में ग्राम पंचायत तमता में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। सरपंच श्रीमती सीता बज के मार्गदर्शन में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में लोग बड़े उत्साह पूर्वक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा पंचायत भवन से प्रारंभ हुई और पूरे क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात पुनः पंचायत भवन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने भारतीय सैनिकों के पराक्रम को दर्शाते हुए तख्तियां थाम रखी थीं। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने भारतीय सैनिकों के समर्थन में जमकर नारे लगाए यात्रा के समापन के पश्चात सरपंच श्रीमती सीता बाज ने लोगों को ऑपरेशन सिंदूर और इसमें भारतीय सैनिकों के पराक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले के विरोध में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना के हमलों को निष्फल करते हुए 11 एयरबेस नष्ट कर दिए गए । जिसके बाद पाकिस्तान को भारतीय सेना के सामने झुकने के लिए मजबूर होना पड़ा उन्होंने लोगों को भारतीय सैनिकों के पराक्रम और उनके त्याग और बलिदान का सम्मान करने के लिए प्रेरित भी किया