एक पेड़ मां के नाम, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पर्यावरण दिवस पर जनपद कार्यालय में किया पौधरोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के दिन राज्य सरकार के आह्वाहन पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत कार्यालय जनपद पंचायत कांसाबेल के परिसर में पौध रोपण कार्य जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय जी के उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम में वेद प्रकाश भगत जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सरपंच कांसाबेल अनिल खलखो,सरपंच नक़बार किशोर टोप्पो,उप सरपंच पुसरा बालेश्वर चक्रेश,उप सरपंच कांसाबेल अमित जिंदाल, नव पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप मरावी, रेंजर कांसाबेल प्रभावती चौहान एवं जनपद पंचायत कांसाबेल समस्त अधिकारी/कर्मचारी, ग्राम पंचायत कांसाबेल के समस्त कर्मचारी तथा वन विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।





