सोगड़ा में 50 किसानों को हल्दी की जैविक खेती का दिया गया प्रशिक्षण  मनोरा क्षेत्र के किसान अपना रहे हल्दी की खेती

सोगड़ा में 50 किसानों को हल्दी की जैविक खेती का दिया गया प्रशिक्षण      मनोरा क्षेत्र के किसान अपना रहे हल्दी की खेती

 

जशपुर, जशपुर वनमण्डल के तत्वाधान में मनोरा परिक्षेत्र के संयुक्त वन प्रबंधन समिति सोगड़ा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम सोगढ़ा, चड़िया, डहूकोना, बूमरटोली एवं नालापारा के लगभग 50 ग्रामीणों को प्रकृति सेवा संस्थान, बिलासपुर के सहयोग से हल्दी की जैविक खेती का प्रशिक्षण रविवार को सोगड़ा में दिया गया। 

साथ ही कृषकों को उनके निजी भूमि एवं बाड़ी में हल्दी की खेती के आवश्यक तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई एवं बीज प्रदाय किया गया।

जिससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का सृजन होगा। उक्त प्रशिक्षण में प्रकृति सेवा संस्थान, बिलासपुर के श्री आशीष मिश्रा, वन प्रबंधन समिति सोगड़ा के सदस्य एवं स्थानीय वन अमला तथा लगभग 50 ग्रामीण उपस्थित रहे।