संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि देने आवेदन 23 सितम्बर तक आमंत्रित
जशपुरनगर आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास ब्लॉक डी. भूतल इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर राशि 01 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है।
आदिम जाति कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र अभ्यधियों से 23 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित है। पात्रता शर्ते तथा आवेदन पत्र का प्रारुप विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लॉक डी. भूतल इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, में अंतिम तारिख तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र समय सीमा में रजिस्ट्रर्ड डाक से भी उल्लेखित पते पर भेजा जा सकता है।





