18' नंबर विराट कोहली के लिए हुआ और भी खास, खुद शेयर की थी इसके पीछे की कहानी ’18’ नंबर विराट कोहली के लिए हुआ और भी खास, खुद शेयर की थी इसके पीछे की कहानी

18' नंबर विराट कोहली के लिए हुआ और भी खास, खुद शेयर की थी इसके पीछे की कहानी  ’18’ नंबर विराट कोहली के लिए हुआ और भी खास, खुद शेयर की थी इसके पीछे की कहानी

आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया और 18वें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया. विराट कोहली का जर्सी नंबर 18 है और उनके लिए यह और भी खास हो गया है. इसको लेकर वह पहले भी कई बयान दे चुके हैं.

'18' नंबर विराट कोहली के लिए हुआ और भी खास, खुद शेयर की थी इसके पीछे की कहानी

'18' नंबर विराट कोहली के लिए हुआ और भी खास. 

आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया. आरसीबी की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. यह ट्रॉफी विराट कोहली के लिए काफी खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि आईपीएल के 18 सीजन विराट कोहली ने आरसीबी की ओर से ही खेला है और पहली बार उन्होंने यह ट्रॉफी अपने नाम की है. विराट कोहली का जर्सी नंबर भी 18 है और अब यह नंबर उनके लिए और भी खास हो गया है.

विराट ने पहले ही कर दिया था बड़ा खुलासा

विराट कोहली ने इस बात का खुलासा पहले ही कर दिया था कि,’मेरे पिताजी का निधन 18 दिसंबर को हो गया था. जब मैं अंडर-19 टीम में शामिल हुआ तो उन्होंने मुझे 18 नंबर की जर्सी दी. मैंने भारत के लिए 18 अगस्त को डेब्यू किया. मुझे नहीं पता लेकिन 18 नंबर मेरी जिंदगी में काफी खास जगह रखता है.’

बता दें कि, यह आईपीएल का 18वां सीजन था. आरसीबी की ओर से भले ही विराट कोहली फाइनल में बड़ा स्कोर ना बना पाए हो लेकिन उन्होंने हमेशा ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है. विराट ने आईपीएल 2025 के फाइनल में 43 रन की पारी खेली थी. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान तीन चौके जड़े थे.

आरसीबी ने जीता आईपीएल 2025 का फाइनल

फाइनल मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे. विराट कोहली के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 26 रन की पारी खेली थी जबकि लियम लिविंगस्टोन ने 25 रन बनाए थे. जितेश शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया था जबकि मयंक अग्रवाल ने भी 24 रन की पारी खेली थी. पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट झटके थे जबकि काईल जेमीसन ने चार ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे.

जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई. पंजाब की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज शशांक सिंह ने 61* रन की तूफानी पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिल पाए. शशांक सिंह के अलावा जोश इंग्लिस ने 39 रन बनाए जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 26 रन का योगदान दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 38 रन देकर दो विकेट झटके जबकि क्रुणाल पंड्या ने भी दो विकेट अपने नाम किए.