छत्तीसगढ़ में शीतलहर जारी, कई जिलों में गिरेगा पारा, पड़ेगी हाड़ कपाने वाली ठंड
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शीत लहर का प्रकोप जारी है, अधिकांश हिस्सों में शीत लहर चल रही है। बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर के कुछ हिस्सों में शीत लहर का असर देखा जा रहा है। रायपुर में तापमान 2 डिग्री गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
वहीं मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक शीत लहर बने रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऐसे में राज्य में कड़ाके की ठंड होने का अनुमान जताते हुए शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है।
बता दें कि,उत्तरी हवाओं के चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड बनी हुई है। बलौदाबाजार, पेंड्रा और अंबिकापुर में लोग अलाव पर निर्भर हैं, अंबिकापुर में तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे यहां सबसे ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग आग का सहारा ले रहे हैं।

Public reporter 



