CG BREAKING : रेणु पिल्ले को मिला बड़ा पद

CG BREAKING : रेणु पिल्ले को मिला बड़ा पद

रायपुर. रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर आई है. छत्तीसगढ़ सरकार ने रेणु जी पिल्ले को कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. इसके लिए आधिकारिक आदेश भी जारी हो गया है.

सरकार ने हाल ही में व्यावसायिक परीक्षा मंडल का विलय कर उसे कर्मचारी चयन मंडल में बदल दिया है, और अब इसकी जिम्मेदारी रेणु पिल्ले को दी गई है. खास बात यह है कि उनके पास पहले की तरह माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी बना रहेगा.

इस फैसले के बाद राज्य की परीक्षा और भर्ती व्यवस्था में नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.