CHHATTISGARH : 27,900 क्विंटल धान गायब से हड़कंप

CHHATTISGARH : 27,900 क्विंटल धान गायब से हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दुर्ग जिले की 68 सहकारी समितियों की जांच में रिकॉर्ड और असली स्टॉक में करीब 27,900 क्विंटल धान का फर्क निकल आया है, जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

जैसे ही ये गड़बड़ी सामने आई, पूरे सिस्टम में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने साफ कह दिया है कि जिन समितियों में धान कम पाया गया है, उन्हें 4 दिन के अंदर या तो धान जमा करना होगा या उसकी रकम लौटानी होगी, वरना FIR तय है।

सबसे ज्यादा गड़बड़ी धमधा समिति में 4,646 क्विंटल की कमी मिली है। जामगांव आर समिति भी जांच के घेरे में है, जबकि कुछ जगह रकम जमा कर मामला सुलझाने की कोशिश की गई है।

अब प्रशासन बाकी समितियों की भी गहराई से जांच कर रहा है। मामला सिर्फ रिकॉर्ड का नहीं, बल्कि धान उठाव और ट्रांसपोर्ट सिस्टम में गड़बड़ी तक पहुंचता दिख रहा है।