TMC REBEL MPS LIST : बागियों में सयानी घोष भी …

TMC REBEL MPS LIST : बागियों में सयानी घोष भी …

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनकी ही पार्टी की सांसद सयानी घोष का नाम बागी सांसदों की सूची में सामने आया।

बताया जा रहा है कि टीएमसी के करीब 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर संसद में अलग व्यवस्था की मांग की है। इसी लिस्ट में सयानी घोष के हस्ताक्षर होने की बात सामने आने के बाद पार्टी में अंदरूनी असंतोष की चर्चा तेज हो गई है।

सयानी घोष जादवपुर लोकसभा सीट से टीएमसी की सांसद हैं और पार्टी के युवा चेहरों में गिनी जाती हैं। ऐसे में उनका नाम इस विवाद से जुड़ना ममता बनर्जी के लिए राजनीतिक तौर पर बड़ा झटका माना जा रहा है।

हालांकि अब तक न तो सयानी घोष और न ही टीएमसी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान दिया गया है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद बंगाल की सियासत में हलचल तेज हो गई है।