CHHATTISGARH : सरकारी दफ्तरों पर 26 करोड़ का बिजली बकाया!

CHHATTISGARH : सरकारी दफ्तरों पर 26 करोड़ का बिजली बकाया!

लेकिन इसके बावजूद विभाग भुगतान को लेकर गंभीर नहीं हैं। पिछले साल यह बकाया करीब 21 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 26 करोड़ तक पहुंच गया है

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहां आम उपभोक्ताओं पर तुरंत कार्रवाई होती है, वहीं सरकारी विभागों पर सालों से बकाया होने के बावजूद सख्ती नहीं दिखाई जा रही है।

नगर निगम पर यह भी आरोप है कि स्ट्रीट लाइटों के संचालन में लापरवाही हो रही है। कई जगह दिन में भी लाइटें जलती रहती हैं, जिससे बिजली खपत और बिल दोनों बढ़ रहे हैं।