CG ASF VACCINE TRIAL : सुअरों की मौत रोकने का फॉर्मूला?

CG ASF VACCINE TRIAL : सुअरों की मौत रोकने का फॉर्मूला?

अंबिकापुर. अंबिकापुर इन दिनों देश के एक बड़े वैज्ञानिक ट्रायल का केंद्र बना हुआ है। यहां शासकीय पिग फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) जैसी खतरनाक बीमारी की वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। अगर यह ट्रायल सफल रहा तो सूकर पालन करने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

ट्रायल की निगरानी के लिए भोपाल से वैज्ञानिकों की टीम अंबिकापुर पहुंची है। वैज्ञानिक सूअरों को बूस्टर डोज देने के साथ उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं। यह ट्रायल मार्च महीने से जारी है।

ASF ऐसी वायरल बीमारी है, जो सूअरों के लिए बेहद घातक मानी जाती है। इस बीमारी से बड़ी संख्या में सूअरों की मौत हो जाती है और फिलहाल इसका कोई प्रभावी इलाज मौजूद नहीं है। यही वजह है कि इस वैक्सीन ट्रायल को बेहद अहम माना जा रहा है।

भारत सरकार ने अंबिकापुर के सकलो स्थित शासकीय सुअर फार्म को इस महत्वपूर्ण ट्रायल के लिए चुना है। अभी दुनिया के ज्यादातर देशों में ASF की पूरी तरह स्वीकृत वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह वैक्सीन सफल रही तो सूकर पालकों को भारी आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकेगा और इस जानलेवा बीमारी पर नियंत्रण पाने में बड़ी मदद मिलेगी।