पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर पमशाला में उमड़ा जनसैलाब: जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

फरसाबहार। पामशाला में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश साय ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रमुख जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
शिविर में जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत, मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय, और जनपद सदस्य गोदावरी पैंकरा, सुशीला पैंकरा व दयानधि माणिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संगठनात्मक चर्चा एवं संचालन
कार्यक्रम में महामंत्री घनश्याम यादव, कौशल्या यादव, उपाध्यक्ष राधिका साय, चंपावती सिंह और नितेश कुमार यादव ने भी अपने विचार रखे। अनुसूचित जनजाति मोर्चा से बलराम मार्का और जिला महामंत्री पारस कुमार साय ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान द्वारा किया गया। शिविर का समापन कार्यकर्ताओं को निष्ठापूर्वक कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।





