Breaking : रेल्‍वे सर्वे का तिरसोंठ में हो रहा विरोध, सर्वे दल को ग्रामीणों ने रोका, मौके पर पुुलिस और प्रशासन, क्‍या है मामला जानने के लिए जुड़े़ रहें ..... खबर को अपडेट किया जा रहा है

Breaking : रेल्‍वे सर्वे का तिरसोंठ में हो रहा विरोध, सर्वे दल को ग्रामीणों ने रोका, मौके पर पुुलिस  और प्रशासन, क्‍या है मामला जानने के लिए जुड़े़ रहें ..... खबर को अपडेट किया जा रहा है

पत्‍थलगांव। ग्राम तिरसोंठ में ग्रामीणों द्वारा रेल्‍वे सर्वे का विरोध किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले घरजियाबथान के लिए बांध बनाते समय उनकी जमीन ली गई। इसके बाद भारतमाला सड़क निर्माण के लिए भी उनकी जमीन ली गई। और अब रेल्‍वे के लिए भी उनकी जमीन ली जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्‍येक कार्य के लिए उनकी जमीन ली जा रही है और यही सिलसिला चलता रहा तो वे भूमिहीन हो जाएंगे। ग्रामीणों ने इस बात की पुष्टि की है।  बताया जाता है कि सर्वे दल को रोकने के लिए मौके पर भारी भीड़ इकट्ठाठा है और सर्वे नहीं करने दिया जा रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम , तहसीलदार और प्रशासनिक अमले के साथ ही पुलिस बल भी यहां मौजूद है। क्रॉनिकल ने वस्‍तुस्थिति जानने के लिए अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया परंतुु अभी की स्थिति में उनसे संपर्क नहीं हो सका है

खबर को अपडेट किया जाता रहेगा

आगे की  स्थिति जानने के लिए जुड़े रहें .......