शहर में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, लोगों ने लहराया तिरंगा, विधायक गोमती साय भी हुईं शामिल 

शहर में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, लोगों ने लहराया तिरंगा, विधायक गोमती साय भी हुईं शामिल 
शहर में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, लोगों ने लहराया तिरंगा, विधायक गोमती साय भी हुईं शामिल 

पत्थलगांव। भाजपा के पत्थलगांव शहर मण्डल के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि,आम लोग एवं भाजपा के कार्यकर्तागण शामिल हुए। उक्ताशय की जानकारी देते हुए शहर मण्डल के अध्यिक्ष अंकित बंसल ने बताया कि प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार को हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा विधायक कार्यालय से प्रारंभ हुई और शहर के तीनों प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के बाद इंदिरा चौक पहुंचकर समाप्त् हुई। इस दौरान दौरान लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा थाम रखा था। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को उत्‍साह देखते ही बनता था। लोग भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इंदिरा चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पदभार संभालने के बाद से देश में नई उर्जा का संचार हो रहा है। सरकार द्वारा प्रारंभ की गई योजनाओं से आम लोग खास तौर पर युवा वर्ग सीधे देश के विकास से जुड़ रहा है। इससे देश के विकास को नई दिशा मिली है। वहीं लोगों में देशभक्ति की भावना का प्रवाह भी और भी तेजी से उमड़ने लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कुछ वर्ष पूर्व शुरू की गई तिरंगा यात्रा निकालने की परंपरा आज देश के कोने कोने में निभाई जा रही है और लोग स्वस्फूर्त इसमें शामिल हो रहे हैं। यह देश की सोच में आ रहे बदलाव का स्पष्ट प्रमाण है। इसे बनाए रखने की जरूरत है। उन्‍होंने लोगों को तिरंगा यात्रा के उद्देश्‍य को गांव - गांव तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी सुनील गुप्ता ने भी तिरंगा यात्रा के आयोजन और इसमें लोगों की भागीदारी की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आज घर - घर में तिरंगा लहराता है यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच से ही संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच सिर्फ देश का विकास ही नहीं है अपितु आम जनमानस में स्वाभिमान और देशभक्ति की भावना का संचार कर आमूलचूल परिवर्तन लाना रहा है। संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत देश भर के लोगों को स्वच्छता को सामान्य दिनचर्या का हिस्सा् बनाने और इसके तहत शौचालयों का निर्माण इसी दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंचने लोगों से तिरंगे को अपने जीवन का अभिन्नो अंग मानकर इसका मान बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत रहने की बात कही।