सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत तमता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्त दान शिविर लगाया
तमता l पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत तमता में रविवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया देस के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 75 वा जन्म दिन के मौके पर यह आयोजन लुड़ेग तमता मंडल के भाजपाइयों के द्वारा सम्पन्न कराया गया और इस आयोजन का प्रभारी राहुल बरेठ, मनीष शर्मा, वैभव अग्रवाल जी को नियुक्त किया गया था l
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने शामिल हो कर रक्त दान का शुभारंभ किया।
इस दौरान सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक द्वारा निरीक्षण किया अस्पताल में एंटी स्नैक वेनम दवा की उपलब्धता की जानकारी ली।
और डॉक्टरों को यहां आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य की उचित जांच कर उपचार करने का निर्देश दिए l उसके पश्चात शिविर के शुरुआत में विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का माला व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया और उन्होंने रक्त दातावों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया उन्होंने कहा रक्त दान शिविर का आयोजन एक सराहनीय पहल है, जिससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। रक्तदान करने से न केवल मरीजों को लाभ होता है, बल्कि दाता के स्वास्थ्य की जांच भी होती है और उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलती है शिविर में मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में 30 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।
इस आयोजन में 2 दर्जन से अधिक रक्त दातावों ने रक्त दान किया गया l
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बीएमओ डॉ जेम्स मिंज , डॉ प्रवीण किंडो, एवं उनके पूरे टीम शामिल थे एवं स्थानीय सरपंच श्रीमती सीता बाज एवं भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष श्री विशाल अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह पूर्व कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष पुरन्दर यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मार्ग दर्शक भूड़ेश्वर यादव,लक्ष्मीनारायण यादव, विनोद यादव, जगदीश यादव ,सुरेश यादव ,रविशंकर यादव यशोदा यादव,ललित यादव,संजय अग्रवाल,कुमारी नाग,,लुमार्डनी पोर्ते, सूरज त्रिपाठी, सुनील शर्मा, जगदीश यादव, राजेश होता, एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे





