मुख्यमंत्री साय आज करेंगे राज्य स्तरीय आवास मेला का शुभारंभ,किफ़ायती दर पर मिलेगा घर

मुख्यमंत्री साय आज करेंगे राज्य स्तरीय आवास मेला का शुभारंभ,किफ़ायती दर पर मिलेगा घर

रायपुर – राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में आज से तीन दिन तक चलने वाला आवास मेला का शुभारंभ होने जा रहा हैं। यह आवास के क्षेत्र में एक बड़ा कदम राज्य सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपये की नई आवासीय योजनाओं की सौगात छत्तीसगढ़ के जनता को मिलने जा रही है। कमजोर वर्ग के लिए 70 प्रतिशत आवास आरक्षित किए गए हैं, जिससे किफायती दरों पर घर पाने का सपना अब और करीब होगा। बीटीआई ग्राउंड में 23 से 25 नवंबर तक भव्य राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित किया जाएगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज साम करेंगे।