CBI CHARGESHEET : शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में BJP कार्यकर्ताओं के नाम
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI की चार्जशीट ने बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी ने 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि इनमें दो भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर शूटरों को सुपारी दिलाने में भूमिका निभाई।
CBI के अनुसार, हत्या की साजिश दिसंबर 2025 से रची जा रही थी और 6 मई 2026 को मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांच एजेंसी का दावा है कि कई शूटर और बिचौलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और चार्जशीट में दर्ज आरोपों पर अदालत में सुनवाई होना बाकी है।

Public reporter 



