मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने DCP तारकेश्वर पटेल को राष्ट्रपति पदक से किया सम्मानित, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की, कानून व्यवस्था में है शानदार रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने DCP तारकेश्वर पटेल को राष्ट्रपति पदक से किया सम्मानित, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की, कानून व्यवस्था में है शानदार रिकॉर्ड

रायपुर। रायपुर पुलिस के उपायुक्त जोन मध्य, आईपीएस तारकेश्वर पटेल को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पटेल सहित सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की.

15 अगस्त को देशभर में 80वां स्‍वतंत्रत दिवस मनाया गया. वहीं छत्तीसगढ़ में भी स्‍वतंत्रता दिवस के राज्य स्‍तरीय कार्यक्रम हुआ. सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर के परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया. इसके बाद में परेड की सलामी ली. इस मौके पर सीएम साय ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया.

श्री पटेल की छबि मेहनती, ईमानदार और परिणामदायी अफसर के रूप में जानी जाती है। उनका सौम्य सरल व्यवहार सभी को आकर्षित करता है। वे कई पदों पर रहे और कानून व्यवस्था को नियंत्रित रखने, अपराधियों पर लगाम कसने तथा जनहित में आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हैं। इसीलिए जब रायपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू करने का फैसला किया गया तो शासन की पसंद तारकेश्वर पटेल ही रहे।

CM साय ने दिए राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक का सम्मान

वहीं स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक और अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया. इस दौरान रामवतार सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक, धमतरी को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया. वहीं, भारतीय पुलिस पदक से 10 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. इनमें श्वेता सिन्हा, निवेदिता पॉल और तारकेश्वर पटेल समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं.

रायपुर पुलिस के उपायुक्त जोन मध्य, आईपीएस तारकेश्वर पटेल को कल भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की.